जमशेदपुर, जनवरी 8 -- गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित करते हुए मंगलवार को सोनारी गुरुद्वारा साहिब में अमृत संचार समारोह का आयोजन किया गया। यह पवित्र कार्यक्रम धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल की ओर से संपन्न हुआ। इसमें 22 श्रद्धालुओं ने अमृत छककर खालसा पंथ की दीक्षा ग्रहण की और गुरु के सच्चे सिख बनने का संकल्प लिया। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज द्वारा स्थापित खालसा पंथ के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अमृत संचार में शामिल श्रद्धालुओं ने त्याग, बलिदान और साहस के मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह के दौरान गुरुद्वारे में उपस्थित संगत ने गुरु महाराज की जयकारों के साथ वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। अमृत संचार की प्रक्रिया पंज प्यारे के रूप में जत्थेदार भाई सुखदेव सिंह, भाई रविंदर सिंह, भाई रविंदरपाल सिंह, भाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.