सिमडेगा, मार्च 23 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड स्थित तामड़ा देवी मंदिर परिसर में शनिवार की रात सुंदर साव की अध्यक्षता में रामनवमी प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में धूमधाम के साथ 6 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। रामनवमी पर्व में महावीरी झंडा के साथ शोभायात्रा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे रामनवमी से दो दिन पूर्व वादन एवं अस्त्र-शस्त्र परिचालन प्रतियोगिता का आयोजन भी करने का निर्णय हुआ। 25 मार्च को संध्या सात बजे अस्त्र-शस्त्र पूजन एवं मंगलवारी जुलूस का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष के रूप में अमृत केसरी,उपाध्यक्ष के लिए विजय केशरी, मनोज केशरी सचिव के लिए विश्वनाथ मिश्र, उप सचिव के लिए संजय केसरी, रघुवंश केसरी, कोषाध्यक्ष के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.