मुंगेर, फरवरी 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन के द्वारा केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद विभिन्न राजनीतिक दल के सदस्यों ने मिलजुली प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के जिला मंत्री रजनीश झा ने कहा की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत बजट अमृत काल का वह अमृत-कलश है, जिससे समृद्धि की सरिता बहेगी और विकसित भारत के विराट संकल्प की सिद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यह बजट अर्थ से सामर्थ्य तक, अंत्योदय से अभ्युदय तक और साधन से समाधान तक की एक स्वर्णिम यात्रा है। इससे खेतों में हरियाली, खलिहानों में खुशहाली और हर चेहरे पर लाली आएगी। रजनीश झा ने कहा कि गरीब के कल्याण, किसान के उत्थान, मातृशक्ति के सम्मान और नौजवानों की मुस्कान को समर्पित इस लोक-हितैषी, जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.