फरीदाबाद, जनवरी 26 -- कोफरीदाबाद। अमृता विश्व विद्यापीठम विश्वविद्यालय और आपके अपने लोकप्रिय समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' के संयुक्त तत्वावधान में 29 जनवरी को स्मार्ट सिटी सेक्टर-88 स्थित अमृता यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में 'मिशन इंजीनियरिंग' सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और सफलता के लिए जरूरी टिप्स साझा किए जाएंगे। सेमिनार में मोटिवेशनल शिक्षकों से लेकर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे,जो यह बताएंगे कि छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कैसे करें और इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की सही राह क्या है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान करना और उन्हें लक्ष्य की ओर प्रेरित करना है। इस सेमिनार में प्रवेश ...