कानपुर, दिसम्बर 10 -- अमृता रिहैबिलिटेशन सेंटर में 16वें फाउंडर्स डे का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिनमें संगीत, नृत्य और अभिव्यक्ति आधारित एक्टिविटीज शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों ने न सिर्फ बच्चों की क्रिएटिविटी और आत्मविश्वास को प्रदर्शित किया, बल्कि उनके कम्युनिकेशन स्किल्स, सोशल इंटरेक्शन और एक्सप्रेशन स्किल्स में हुई प्रगति को भी उजागर किया। अभिभावकों समेत सभी मौजूद लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान डॉ. रश्मि कपूर, डॉ. अतुल कपूर ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...