कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। हम सभी भारतीय अनेकता में एकता का प्रतीक हैं। भले ही विभिन्न जाति-धर्म के हों, आज देश में परस्पर प्रेम और सद्भाव से रहने का समय है। यह संक्रमणकालीन दौर हमें और अधिक संगठित होने की प्रेरणा देता है। शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर के पुजारी पं.बनारसीदास शास्त्री ने कहा कि जिस प्रकार दाल, चावल और अन्य भोज्य पदार्थ मिलकर स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं, उसी प्रकार हम सभी विभिन्न वर्गों के होते हुए भी प्रेम से संगठित रहकर अद्भुत आनंद प्राप्त करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक बनेंगे, नेक बनेंगे, तभी राष्ट्रीय एकता संभव है। माघ मास के अंतिम शनिवार को अमृतासन खिचड़ी का विशेष आयोजन हुआ। नगर की श्रद्धालु महिलाओं ने बड़ी श्रद्धा-भक्ति से खिचड़ी तैयार की और मां भगवती को भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.