बरेली, जून 10 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सिखों के छठें गुरु हरगोबिन्द जी के 12 जून को आ रहे प्रकाश पर्व को समर्पित चल रहे कार्यक्रमों में सोमवार शाम को गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जनकपुरी में श्री रहिरास साहब से दीवान की शुरुआत हुई। पहले हजूरी रागी सतवंत सिंह ने कीर्तन गायन किया। इसके बाद पंथ के महान कीर्तनी अमृतसर से आए इंद्रजीत सिंह ने संगत को निहाल किया। समाप्ति के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब को कीर्तन करते हुए निजी स्थान पर विश्राम के लिए ले जाया गया। संगत ने श्रद्धा के साथ गुरु का लंगर ग्रहण किया। मंगलवार की रात के दीवान में 10 बजे तक ढाढी जत्था सुखनिंदर सिंह संगत को निहाल करेंगे। मुख्य दीवान 12 जून को सजाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार हर नाम सिंह, रमिंद्र सिंह, रणजीत सिंह, निरमान सिंह बग्गा, परमजीत सिंह दुआ, हरविंदर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.