मधुबनी, अप्रैल 5 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। नॉर्थ इस्ट फ्रंटियर रेलवे ने झंझारपुर के रास्ते कटिहार से अमृतसर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। निर्गत नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रेन नम्बर 05735 एवं 05736 स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन मई महीने में कटिहार और अमृतसर के बीच मात्र छह ट्रिप के लिए सप्ताह में एक-एक दिन अप डाउन चलेगी। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 21 मई से 25 जून के बीच प्रत्येक बुधवार को गाड़ी संख्या 05736 कटिहार से अमृतसर के लिए और 23 मई से 27 जून के बीच 05735 प्रत्येक शुक्रवार को छह छह फेरा लेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.