बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मेला के चलते रेलवे अमृतसर-प्रयागराज और फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज को स्पेशल ट्रेन को 11 जनवरी से चलाएगा। ट्रेनों के संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर में भी इन ट्रेनों को ठहराव होगा। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया, 04658 फिरोजपुर कैंट-प्रयाग एक्सप्रेस फिरोजपुर से 11, 28 जनवरी और 12 फरवरी को दोपहर एक बजे चलेगी। यह ट्रेन रात को 1.42 बजे बरेली पहुंची। प्रयाग अगले दिन दोपहर को 12:20 बजे पहुंच जाएगी। वापसी में 12, 29 जनवरी और 13 फरवरी को 23:30 बजे रात को चलेगी। बरेली अगले दिन सुबह 10:03 और फिरोजपुर रात को 23:40 बजे पहुंचेगी। अमृतसर-प्रयागराज (04656) स्पेशल का संचालन 12, 16, 21, 30 जनवरी और 13 फरवरी को सुबह 5:10 बजे अमृतसर से होगा।...