फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- अमृतपुर होकर दिल्ली को बस सेवा शुरू अमृतपुर।अमृतपुर क्षेत्र के लोगों के लिए अब दिल्ली का सफर आसान हो गया है। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी की पहल यह सुविधा यहां के लोगों को प्रदान की गयी। सोमवार की रात 8 बजे रोडवेज बस फर्रुखाबाद से अमृतपुर में पहुंची। एआरएम राजेश कुमार के निर्देश पर यह सेवा शुरू हुयी। यह बस रोजाना फर्रुखाबाद से 7:30 बजे चलेगी। यह बस अमृतपुर, जरियनपुर बंदायू होते हुये दिल्ली पहुंचेगी। लेखाधिकारी की कार्यप्रणाली से शिक्षक नाराज फर्रुखाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग के लेखाधिकारी के रवैये से शिक्षकों में नाराजगी है। शिक्षक नेता राजकिशोर शुक्ल ने कहा कि लेखाधिकारी फोन ही रिसीव नही करते। फोन यदि रिसीव भी होता है तो शिक्षकों को अलग अलग जवाब देकर गुमराह करने का काम होता है। उन्होंने कहा कि लेखाधिकारी के रवैय...