रामगढ़, दिसम्बर 17 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला के डाड़ी ग्राम निवासी अमूल महतो की मौत हाथी की चपेट में आने से बिते दिन हो गई। इसकी खबर से गांव में सन्नाटा पसर गया। उसके माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अमूल महतो का दो साल पहले शादी हुआ था, उसका एक सात माह का पुत्र है। अमूल अपने माता-पिता के दो संतानों में छोटा और एकलौता पुत्र था। उसके अलावे उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। ऐसे में अमूल परिवार का सहारा था। उसके मौत के बाद उसके परिवार वालों पर दुख का पहाड़ टूट गया। मां और पत्नी दहाड़ मार-मार कर रो रही है और उन दोनों के आंखों से आंसू रूकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, पिता महेंद्र महतो पुत्र के मौत के बाद बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं। अमूल के पिता महेंद्र महतो किसान और मां शिक्षिका हैं। अमूल महतो के आकस्मिक हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.