रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 17 -- भारतीय दलित साहित्य अकादमी के 41 वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन मे पंचशील आश्रम दिल्ली के सौजन्य आयोजित समारोह में देश विदेश से आये विभिन्न समाज सेवियों व समाज सुधारकों ,साहित्यकारों, संगीतकारों के साथ ग्राम ललूड़ी विकासखण्ड जखोली रुद्रप्रयाग निवासी अमीरचंद को डा.भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। अमीरचंद वर्षों से गरीबों अनाथों, विधवाओं, असहायों की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होनें सरकार की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं की जानकारी जन जन तक गरीबों में पहुंचाने का कार्य भी किया और उन्हें उनके अधिकारों को दिलवाने में सहायता की है। बचपन से ही गरीब परिवार में जन्में अमीर चंद ने अपने मन में गरीबों के हित में कार्य किया। उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चौधरी,जिला पंचायत सदस्य...