कटिहार, जनवरी 9 -- मनिहारी । दक्षिणी कांटाकोश पंचायत के अमीराबाद बांध टोला गांव मे बीती रात आग लगने से एक परिवार के दो घर जलकर खाक हो गया है। आग लगने की सूचना पंचायत के मुखिया शरीफुल ने सीओ तथा फायर ब्रिगेड वाहन को दिया। जब तक फायर ब्रिगेड वाहन घटना स्थल पहुंची तब तक ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को पीड़ित परिवार की हुई क्षति का आकलन कराया। पीड़ित परिवार मे शेख शंफुल तथा बीबी आमना शामिल है। दो पीड़ित परिवार को सीओ इस्माईल ने बारह- बारह हजार का सहायता राशि का चेक ,कंबल, पोलीथीन तथा कीट दिया। मुखिया शरीफुल ने कहा की सीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.