सहारनपुर, जनवरी 21 -- सरसावा के कौशिक विहार निवासी अमीन अशोक राठी ने अपनी मां विद्यावति, पत्नी अंजिता और दो बेटों कार्तिक व देव की हत्या करने के बाद अपनी बहन को भावुक ऑडियो संदेश भेजा, जिसमें उसने अपने द्वारा की गई घटना पर पछतावा और मजबूरी जाहिर की है। इस ऑडियो संदेश में उसने पांच जिंदगियों के खत्म होने की दर्दनाक कहानी बयां की, जिसे पुलिस ने अहम साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है। ऑडियो भेजने के बाद अशोक राठी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह ऑडियो अशोक राठी ने घटना के बाद रात के समय अपनी बहन पिंकी को भेजा था। करीब एक मिनट के इस ऑडियो में अशोक राठी फूट-फूटकर रोता हुआ सुनाई देता है। वह कहता है कि उसने बहुत बड़ा और गलत काम कर दिया है। ऑडियो में वह बार-बार अपनी मजबूरी का जिक्र करता है और कहता है कि इस घटना के लिए किसी और की कोई ग...