कौशाम्बी, अगस्त 13 -- गोराजू, संवाददाता। बुधवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्रामसभा गोराजू में अमीना गोराजू व्यापार मंडल की तरफ से बाजे-गाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अमीना गोराजू के उत्सव वाटिका से शुरू होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोराजू तक जाकर पुन: उत्सव वाटिका आकर समाप्त हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने तिरंगा यात्रा निकालने का आशय बताया कि देश के वीर सपूतों, अमर बलिदानियों को जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी उन्हें नमन करना है। तिरंगा यात्रा के दौरान राजेन्द्र सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ सम्मिलित हुए और इसके अलावा कई सामाजिक संगठन शामिल होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया। विपिन केसरवानी पश्चिम शरीरा व्यापार मंडल अध्यक्ष, सुनील तिवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.