लखनऊ, नवम्बर 12 -- नगर निगम ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अमीनाबाद, डालीगंज, सीतापुर रोड और चिनहट क्षेत्र में चली कार्रवाई के दौरान कई जगह स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन नगर निगम का दस्ता पीछे नहीं हटा। जोन-1 के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क के चारों ओर फैले स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। लालकुआं पुल से राणा प्रताप चौराहा और कालिदास मार्ग तक दुकानों के सामने बने अतिक्रमण ढहाए गए। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने विरोध किया और हंगामा किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी रहा। निगम ने करीब दो ट्रक सामान जब्त किया। डालीगंज, सीतापुर रोड और कुर्सी रोड पर भी कार्रवाई जोन-3 में जोनल अधिकारी आकाश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन ...