आजमगढ़, फरवरी 16 -- मुबारकपुर,आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के अमिलो बाजार शिव मंदिर के समीप नाली जाम होने से गंदा पानी ओवर फ्लो होकर दुकानों के सामने बह रहा है। जिससे दुकानदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं नगर पालिका प्रशासन बेखबर है। इसे लेकर स्थानीय दुकानदारों में आक्रोष व्याप्त है। मुबारकपुर-इब्राहीमपुर मुख्य सड़क पर अमिलो बाजार स्थित है। बाजार का पानी निकासी के लिए दोनों तरफ से आधा अधूरा नाली बनाकर छोड़ दिया गया है। दुकानदार महताब, ज्याउर्रहमान,शहररियार, जितेंद्र, सभासद धर्मेंद्र ने बताया कि सफाई न होने से जगह-जगह नाली चोक हो जाने से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पिछले कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह बेखबर बना हुआ है। दुकान के सामने नाली का गंदा पानी जमा होने से न सिर्फ दुर्गंध फैल रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.