हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नैनीताल की नगर इकाई तल्लीताल में चुनाव के लिए सदस्यता अभियान समिति का गठन कर दिया गया है। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने यह घोषणा की। संगठन ने प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी अमित साह को मुख्य सदस्यता प्रभारी और अमित गुप्ता को सह सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया। प्रदेश के सहायक निर्वाचन अधिकारी रवैल सिंह आनंद ने उन्हें बधाई दी और निष्पक्ष चुनाव कराने का भरोसा जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...