कानपुर, अप्रैल 4 -- कानपुर। भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान कानपुर के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई। अमित शाह ने आश्वस्त किया है कि औद्योगिक शहर में शुमार कानपुर के चतुर्मुखी विकास के लिए पूरा सहयोग करेंगे। रमेश अवस्थी ने कानपुर की वर्तमान स्थिति, बुनियादी ढांचे की जरूरतें, औद्योगिक विकास की संभावनाएं जैसे अहम मुद्दों को गृहमंत्री के समक्ष रखा। साथ ही कानपुर के विकास को विशेष आर्थिक पैकेज एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने की मांग की। इस पर अमित शाह ने कहा कि हरसंभव मदद की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.