पटना, अप्रैल 1 -- बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में चुनाव कब होना है यह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के हाथ में है। बीजेपी जब चुनाव आयोग को इशारा करेगी तभी बिहार में चुनाव हो जाएंगे। तेजस्वी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर झूठे आंकड़े पेश करने का आरोप लगाते हुए उनसे बहस की चुनौती भी स्वीकार की। आरजेडी नेता ने कहा कि शाह उन्हें जहां बुलाएंगे, वहीं खड़े होकर उनसे बहस करेंगे। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि 20 साल तक जिन लोगों ने शोषण किया, बिहार के लोग इस बार उन्हें सबक सिखाएंगे और परिवर्तन करेंगे। अमित शाह के हालिया दौरे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.