लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- सोमवार को कंजा बरम बाबा देवस्थान पर अमित शाह यूथ ब्रिगेड की एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके शुक्ला और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी मौजूद रहीं। पहली बार गोला पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके शुक्ला का जिला अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, रवि प्रकाश अग्रवाल और प्रभात वाजपेयी रुद्र ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एसके शुक्ला ने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने अपने संबोधन में केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया और महिलाओं के सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। बैठक के अंत में जिला अध्य...