दरभंगा, फरवरी 16 -- दरभंगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी को उनकी माता के निधन पर रविवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर उन्हें सांत्वना दी। केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भी फोन कर श्री सरावगी को सांत्वना दी। रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान व समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी भी श्री सरावगी के शास्त्री चौक स्थित आवास पर पहुंचे व उन्हें दिलासा दिलाया। केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने नगर विधायक श्री सरावगी के पिता परमेश्वर सरावगी से मिलकर उन्हें भी ढाढ़स बंधाया। केंद्रीय मंत्री के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शाहनवाज अहमद कैफी, जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार झा, सुनीति रंजन दास आदि भी उपस्थित रहे। वहीं, अपराह्न में बिहार सरकार के सहकारिता ...