नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 1 जनवरी 2028 तक खत्म हो जाएंगे और इनकी जगह सुंदर बगीचे बनेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को केशवपुरम में दिल्ली जल बोर्ड की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में यह दावा किया। अमित शाह ने कहा कि इससे पिछले शासन में दिल्ली में कूड़े के पहाड़ 65 मीटर तक पहुंच गए थे। 01 जनवरी 2028 तक कूड़े के पहाड़ साफ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन सेवा पखवाड़ा शुरू हुआ था। उस दिन दिल्ली में 1700 करोड़ की 17 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ था। अब 1800 करोड़ की लागत से 11 लोकार्पण और आठ शिलान्यास हो रहे हैं। यमुना सफाई प्राथमिकता : गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यमुनोत्री से प्रयागराज तक यमुना के शुद्धिकरण का रास्ता साफ हो गया है। अमित शाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.