पटना, जून 7 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा टल गया है। अमित शाह 15 जून को बिहार आने वाले थे। अररिया में उनका प्रोग्राम था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने इसकी जानकारी दी है। कहा है कि अब गृह मंत्री पीएम नरेंद्र मोदी को बाद बिहार आएंगे। आगामी 20 जून को पीएम सीवान आने वाले हैं जहां जनसभा को संबोधित करेंगे और राज्य को बड़ी सौगात भी देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अमित शाह के बिहार आगमन के बारे में फिर से जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक अमित शाह 15 जून को अररिया आने वाले थे। फारबिस गंज में उनकी सभा होने वाली थी। लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द करने की घोषणा कर दी गयी। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताता कि अमित शाह का आगमन अब पीएम मोदीके बिहार दौरे के बाद होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.