बलिया, जुलाई 23 -- बलिया। रसड़ा तहसील के मीरनगंज निवासी अमित कुमार चौहान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्काउट गाइड पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित की है। इस खबर से जिले के लोगों में हर्ष व्याप्त है। भारत स्काउट-गाइड की अनुशंसा पर देशभर से चयनित 38 प्रतिभागियों में से 16 को राष्ट्रपति ने यह पुरस्कार दिया है। अमित ने इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार, नौशाद अली सिद्दीकी, नफील अख्तर आज़ाद, मित्र बादल विश्वकर्मा भारत स्काउट और गाइड (मुख्यालय, नई दिल्ली) तथा उत्तर प्रदेश भारत स्काउट के सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार जताया है। अमित को यह पुरस्कार मिलने पर कुसुम वर्मा, तापसी, रवि प्रकाश, स्नेहा, शिवम सिंह कुशवाहा, विवेक, विनीत, कन्हैया, प्रिंस, शुभम आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.