कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। सिंधु प्रीमियर लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें लवकुश एकादश और ऑरेंज आर्मी एकादश ने अपने-अपने मैच में जीत दर्ज की। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में हुए पहले मुकाबले में द ओल्ड सक्खर एकादश ने 16 ओवर में चार विकेट पर 124 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी लवकुश एकादश ने लक्ष्य को 10.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। मैच में 27 गेंद पर 50 रन बनाने वाले लवकुश एकादश के योगी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मुकाबले में ऑरेंज आर्मी एकादश ने 16 ओवर में छह विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से अमित कर्मचंदानी ने 48 गेंद पर 102 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी सिंधु यूथ स्ट्राइकर्स निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.