भभुआ, जनवरी 9 -- मृतक के चाचा के आवेदन पर भगवानपुर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी राधाखांड़ गांव के बंद घर से पुलिस ने युवक का किया था शव बरामद (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के राधाखांड़ गांव के युवक की हुई मौत मामले में परिजनों ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें भभुआ के गंगा साह, भैसही के मोहर बिंद, भगवानपुर के दुखंती साह, जितेंद्र प्रजापति और राधाखांड़ गांव के शिव कुमार को नामजद किया गया है। पुलिस ने गंगा साह, मोहर बिंद, जितेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन तीनों को पुलिस ने पहले से ही हिरासत में ले रखा था। केस दर्ज होने पर उन्हें जेल भिजवाया। हालांकि जितेंद्र पर पहले से शराब मामले का केस दर्ज है। उक्त बातों की पुष्टि थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा...