रुद्रपुर, मई 11 -- सितारगंज। भाजपा सितारगंज मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमित रस्तोगी को पुन: मंडल महामंत्री नियुक्त किया है। भोला जोशी को भी मंडल महामंत्री बनाया है। सूरज नारायण, आनंद बल्लभ भट्ट, ललित सक्सेना, सुमन राणा मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। रीता सक्सेना, गीता गड़कोटी, रेखा ठाकुर, अजय गुप्ता को मंत्री और अभिषेक जैन कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मीडिया संयोजक नवीन भट्ट, कार्यालय मंत्री हर्षित पाण्डे, आईटी संयोजक धीर सिंह, सोशल मीडिया संयोजक शिवम रस्तोगी नियुक्त किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...