देवरिया, फरवरी 12 -- धोखाधड़ी के मामले में देवरिया जेल में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर दो माह बाद बुधवार की रात देवरिया जेल से रिहा हो गए। वह अकेले ही जेल से बाहर आए और कार में बैठकर कहीं चले गए। अमिताभ ठाकुर कहां गए, किसी को नहीं पता चला है। चलती ट्रेन से अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। पहले वाराणसी के मामले में जमानत मिली फिर 19 जनवरी को देवरिया के धोखाधड़ी मामले में जमानत मंजूर हो गई थी। जमानतदारों के सत्यापन होने के बाद न्यायालय से जेल पहुंचे रिहाई परवाना के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उनकी रिहाई की भनक न तो देवरिया पुलिस को लगी और न ही 10 दिनों से डेरा डाले लखनऊ पुलिस को लग सकी। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को धोखाधड़ी के मामले में 10 दिसंबर को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था। उसी दिन से वह देवरिया जेल में बंद थे। 19 जनवरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.