अयोध्या, दिसम्बर 29 -- अयोध्या। 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी गुजरात कैडर से सेवानिवृत्त प‌द्मश्री आचार्य किशोर कुणाल की पहली पुण्यतिथि अमावा राम मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर संत-श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। अमावा राम मंदिर के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि उन्होनें 10 साल पहले आईपीएस की नौकरी छोड़ दी एवं पटना महावीर मंदिर का कार्यभार संभाला। महावीर मंदिर से 9 अस्पतालों का निर्माण कराया, जिसमें 750 बेड का कैंसर अस्पताल, महावीर वात्सल्य अस्पताल, महावीर आरोग्य अस्पताल, महावीर हृदय रोग संस्थान, स्त्री रोग अस्पताल, विशालनाथ अस्पताल, बाल कैंसर अस्पताल और इसके अलावा दो अन्य अस्पताल का भी निर्माण कराया एवं आमजनों के लिए सुलभ करवाया। इसके अलावा कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में संस्कृत ...