बिहारशरीफ, नवम्बर 17 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड की अमावां पंचायत के सरपंच अमावां गांव निवासी 36 वर्षीय आजाद राय का निधन सोमवार की सुबह में हो गया। पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी समय से बीमार थे। लगातार दूसरी बार सरपंच के पद पर चुने गये थे। उनकी एक संतान है। पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करने वालों में सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव, सरपंच अजय कुमार, पंसस सुधीर कुमार, रंजीत ढाढ़ी, सुधीर पांडेय, कांति देवी, आशीष महतो, चंद्र यादव आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...