चित्रकूट, दिसम्बर 18 -- चित्रकूट। संवाददाता पौष माह का अमावस्या मेला गुरुवार को होगा। धर्मनगरी में एक दिन पहले से भी काफी श्रद्धालु पहुंचे हैं। राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में एएसपी सत्यपाल सिंह ने तैनात पुलिस बल के साथ ब्रीफिंग की। इसके साथ ही पुलिबल ने मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। शाम को पहुंचे डीआईजी चित्रकूटधाम रेंज बांदा राजेश एस ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिवरामपुर से लेकर परिक्रमा मार्ग व मेला क्षेत्र में अलाव की स्थिति देखी। सर्दी को देखते हुए चिन्हित स्थलों के अलावा 30 अन्य जगहों में भी अलाव जलाने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में चार सीओ, 19 थाना प्रभारी व इंस्पेक्टर, 75 एसआई, 215 सिपाही, 58 महिला सिपाही, तीन एसआई यातायात, 14 यातायात सिपाही, 12 एलआईयू सिपाही के अलावा डॉग स्क्वायड, ...