प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। पितृ विसर्जन पर रविवार को पिंडदान, तर्पण व दान-पुण्य के साथ पूरे विधि-विधान से पितरों को विदाई की गई। मानिकपुर के गंगा घाट, शहर के बेल्हा देवी सई घाट पर रविवार को पितरों को नमन कर ब्राह्मणों और गरीबों को भोजन कराया गया। दान-पुण्य के साथ ही श्रद्धाभाव के साथ पिंडदान किया गया। पितृपक्ष की शुरुआत के बाद से तिथियों के अनुसार उनका तर्पण व पिंडदान शुरू हुआ। इसके बाद घरों में पितरों के मनपसंद भोजन की तैयारी होने लगी। दोपहर में भोजन तैयार होने के बाद ब्राह्मणों एवं गरीबों को भोजन कराया गया। इसके अलावा पशु-पक्षियों को भी भोजन दिया गया। दोपहर बाद लोगों ने गरीबों और ब्राह्मणों को दान करने के बाद श्रद्धाभाव से पितरों की विदाई कर आशीर्वाद लिया गया। पितृ पक्ष की अमावस्या को सर्व पितृ अमावस्या, पितृ व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.