बदायूं, सितम्बर 22 -- अमावस्या पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचकर गंगा स्नान कर लोगों ने अपने पितरों का आह्वान कर उनका जल तर्पण किया। अंत में श्रद्धा भाव के साथ पितरों से आशीर्वाद मांग कर उन्हें सासम्मान विदा कर दिया। सुबह के समय लोगों ने अपने पूर्वजों का आह्वान करते हुए ब्राह्मणों को भोजन कराकर दक्षिणा देकर विदा किया। रविवार को भाद्रपद पक्ष की अमावस्या के अवसर पर सुबह सूर्य की किरण के साथ ही लोग कछला स्थित भागीरथ घाट पहुंचे। गंगा स्नान करने के बा अपने पितरों को जल तर्पण (जलदान) देना शुरू कर दिया। गंगा घाट पर आचार्य हरिओम शास्त्री, विजय वशिष्ठ, पंडा किशन चंद सहित तमाम आचार्य और ब्राह्मणों ने जल तर्पण और पिंडदान का कार्य संपन्न कराया। वहीं अधिकांश लोगों ने स्वयं भी पितरों को याद करते हुए जल तर्पण कार्य संपन्न किया। आचार्य हरिओम शास्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.