अलीगढ़, सितम्बर 17 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पितृ पक्ष में आने वाली अमावस्या पितरों का आभार व्यक्त करने की तिथि है। इस बार पितृ अमावस्या 21 सितंबर को है। अमावस्या पर पितरों को याद कर पूजा और दान करते हैं। पं. ह्रदय रंजन शर्मा के मुताबिक आश्विन कृष्ण पक्ष सर्व पितृ अमावस्या 20 सितंबर की रात 12:17 से शुरु होगी, जो 21 सितंबर पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शुभ योग और चतुष्पद करण के शुभ संयोग में सर्वपितृ अमावस्या पितृ विसर्जन भूले-बिछड़ों का श्राद्ध 21 सितंबर को ही माना जाएगा। अमावस्या का महत्व इसलिए है कि सूर्य की सहस्त्र किरणों में प्रमुख अमा नाम की किरण इस दिन चंद्रमा में निवास करती है। चंद्रमा मन का स्वामी है। यह मनोबल बढ़ाने और पितरों का अनुग्रह प्राप्त कराने में सबसे ज्यादा सहायक होता है। अमावस्या को इन चीजों का करें दान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.