फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव कृष्ण कुमार ने जनपद स्तर पर अमान्य, अवैध चल रहे स्कूलों की जांच के लिए समिति गठित कर दी है। इसमें अध्यक्ष डीआईओएस, सदस्य बीएसए और खंड शिक्षाधिकारी बनाये गये हैं। जारी आदेश में कहा गया कि ऐसे विद्यालय जिन्हें केवल कक्षा 8 तक की मान्यता हैऔर वे अवैध रूप से कक्षा 9े से 12 तक की कक्षायें संचालित कर रहे हैं इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों का पंजीकरण नियम विरुद्ध किसी अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय में कराया जाता है तो ऐसे में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। यह भी निर्देश दिये गये हैं कि प्रत्येक माह मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक और सहायक मंडलीय शिक्षा निदेशक बेसिक को आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.