कौशाम्बी, जनवरी 6 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय कौशाम्बी के तत्वावधान में मंगलवार को महगांव इंटर कॉलेज महगांव में शोषण के विरुद्ध अधिकार, पॉश एक्ट व बाल अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल अधिकारों पर बात करते वक्ताओं ने बारी-बारी से जानकारी दिया। वक्ता के रूप में डॉ. नरेंद्र दिवाकर ने कहा कि आज बच्चों का जीवन पहले से कहीं अधिक हिंसा, संघर्ष और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से प्रभावित हो रहा है। बालक मानव समाज के सबसे छोटे सदस्य हैं और किसी भी देश के भविष्य हैं। बाल अधिकार प्रत्येक बच्चे को चाहे उनकी आयु, जाति, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति या जन्मस्थान कुछ भी हो अधिकार प्रदान करता है। अधिवक्ता संदीप द्विवेदी ने कहा कि शोषण के विरुद्ध अधिकार से जुड़े प्रावधान भारतीय संविधान सहित कई कान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.