रुडकी, मार्च 12 -- बुग्गवाला थाना क्षेत्र की अमानतगढ़ चौकी एनएचएआई के निर्माणाधीन कार्य के चलते 300 मीटर की दूरी पर देहरादून राष्ट्रीय मार्ग पर ही शिफ्ट कर दी गई। जिसका बुधवार को विधिवत फीता काटकर हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर चौकी परिसर में एसएसपी ने पौधरोपण किया। एसएसपी ने आगामी होली और ईद पर्व को आपस में मिलजुल कर शांति सौहार्द के साथ मनाने की क्षेत्रवासियों से अपील की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी संजय चौहान, बुग्गवाला प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह महर, अमानतगढ़ चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट, खालिद मलिक, भूपेंद्र सिंह चौहान, नासिर अली, मुकेश सैनी, रिजवान अली, अश्वनी कांबोज, योगेश चन्द्रा, सतेन्द्र सैनी, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.