बिजनौर, जून 6 -- एनटीसीए व वन विभाग के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर जंगल सफारी पर साप्ताहिक बंदी पूर्ण रूप से लागू कर दी गई हैं। हालांकि सार्वजनिक अवकाश होने पर वन्य अभयारण्यों में साप्ताहिक बंदी लागू नहीं होगी और जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकेगा। टाइगर रिजर्व रेंज व वन्यजीव उद्यान में जंगल सफारी करने के लिए वन विभाग ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के आदेश के अनुपालन में साप्ताहिक बंदी दिवस शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के तीन बाघ आरक्षित वन क्षेत्र पीलीभीत टाइगर रिजर्व में प्रत्येक बुधवार, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में गुरुवार, रानीपुर टाइगर रिजर्व में सोमवार तथा दुधवा टाइगर रिजर्व के दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में मंगलवार, किशनपुर वन्यजीव विहार में बुधवार व कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार बृहस्पतिवार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.