आगरा, फरवरी 9 -- अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात चढ़त के दौरान बराती और दुल्हन पक्ष के लोगों में झगड़ा हो गया। दोनों ही ओर से मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल लाया गया। मारपीट के बाद विवाह रोक दिया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाना ले आई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार एटा जनपद के थाना बागवाला क्षेत्र से बरात अमांपुर के एक गांव में आई थी। रविवार की रात करीब आठ बजे अमांपुर के गांव में बरात चढ़त कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि बरात चढ़त के दौरान दूल्हा की बग्गी कार्यक्रम स्थल से आगे बढ़ गई, इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। दुल्हन व दूल्हा पक्ष के रिश्तेदारों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में गजेंद्र, विकास, अमित घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.