सुल्तानपुर, जनवरी 16 -- सुलतानपुर। अमहट में जुलूस ए सफर मदीना का आयोजन 18 जनवरी को किया जायेगा। सुबह 10बजे शिया जामा मस्जिद अमहट में एक मजलिस होगी। जिसको मौलाना सैयद असद यावर मुजफ्फरनगर बिहार पढ़ेंगे। इसके बाद जुलूस ए शबीह सफर मदीना जामा मस्जिद अमहट से‌ उठकर अमहट चौराहे से लगभग एक बजे होते हुए गभड़िया चौकी के सामने मोहम्मद हादी के इमाम बाड़े होकर दरगाह हजरत अब्बास पर जाकर लगभग पांच बजे समाप्त होगा। मौलाना मोहम्मद जाफर खान, मौलाना मुशीर अब्बास, मौलाना नकी रजा जैदी, मौलाना कल्बे हसनैन, मौलाना सैयद अतहर जैदी मुजफ्फरनगर तकरीर करेंगे। यह अमहट का 91 वर्ष पुराना एतिहासिक जुलूस उस याद में निकाला जाता है कि 28 रजब सन‌ 60 हिजरी में यजीद जैसा जालिम व आतंकवादी शासक ने इस्लाम और इन्सानियत को मिटाना चाहा तो मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्...