बगहा, दिसम्बर 16 -- मझौलिया, एक प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने सोमबार को अमवा माझार पंचायत का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्रों काऔचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों पर कई अनियमियताये उजागर हुआ।कई केंद्रों पर ताला लटका मिला।कही सेविका थी तो सहायिका नदाररत और कही सहायिका थी तो सेविका नदारत मिली।कई केंद्रों पर बच्चों की संख्या कम मिली।केंद्रों पर साफ सफाई का अभाव था।बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया। पंचायत के लोगों ने बीडीओ से आंगनबाड़ी के अलावे जन वितरण प्रणाली की दुकानों में अनियमियत्तता की शिकायत की।इसपर बीडीओ ने जविप्र दुकानों की भी जांच की। जविप्र दुकानदारों को एक सप्ताह के अंदर सुधार करने का निर्देश दिया। अंत मे ग्राम पंचायत कार्यालय अमवा माझार में पंचायत स्तरीय कर्मी, मुखिया और ...