रांची, फरवरी 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की छात्रा अमलिन बरला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया है। मत्स्यिकी विभाग (बीएफएससी) की सातवें सेमेस्टर की अमलिन का चयन अबू धाबी में आयोजित होने वाले छठे एशियन बीच गेम्स की ड्रैगन बोट प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में हुआ है। अमलिन की इस उपलब्धि पर विभाग के समन्वयक सजलेंदु घोष, प्राध्यापक डॉ पूजा मंडल और डॉ नम्रता सिंह ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...