जामताड़ा, जनवरी 31 -- अमलादही पोस्ट ऑफिस को बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन के अमलादही इलाके में स्थित सब पोस्ट ऑफिस को अचानक रातों-रात बंद कर दिया गया। इस कार्रवाई का सबसे बड़ा असर आधार कार्ड लिंक और करेक्शन सेवाओं पर पड़ा है। जिससे इलाके के हजारों खाताधारक परेशान हैं। अमलादही सब पोस्ट ऑफिस को चित्तरंजन मुख्य पोस्ट ऑफिस में मर्ज कर दिया गया। सुबह जब लोग जमा-निकासी और आधार अपडेट के लिए पहुंचे, तो बंद ताले देखकर निराश लौट गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह पोस्ट ऑफिस क्षेत्र का मुख्य आधार कार्ड करेक्शन केंद्र था। सीटू और आरसीएलडब्ल्यू लेबर यूनियन के नेतृत्व में पहले अमलादही में प्रदर्शन हुआ। इसके बाद शनिवार को सीटू और आर सील डब्ल्यू ने सब पोस्ट ऑफिस बंद किए जाने के विरोध में चित्तरंजन मुख्य पोस्ट ऑफिस के ब...