आदित्यपुर, नवम्बर 30 -- गम्हरिया, संवाददाता। जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडेय पर बीती गुरुवार देर रात अमलगम कंपनी गेट पर हुए हमले को लेकर शनिवार को कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इससे पहले शुक्रवार की रात ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। एफआईआर में कंपनी के वरीय महाप्रबंधक आरएन प्रसाद, सिक्यूरिटी हेड तारकनाथ तिवारी, एचआर हेड तेजपाल सिंह एवं बप्पा पात्रो को नामजद समेत 4-5 अन्य अज्ञात व्यक्ति हैं। एफआईआर में उल्लेख है कि सभी ने मिल कर लाठी-डंडों से उन पर ताबड़ तोड़ हमला किया। जिसके कारण उनका सिर फट गया। अत्यधिक रक्तस्राव हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़ा। यह पूरी घटना कंपनी के सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दर्ज है। ब्राह्मण समाज और परशुराम शक्ति सेना ने की निंदा इधर, इस घटना को लेकर ब्राह्मण समाज और परशुराम शक्...