उन्नाव, जनवरी 5 -- बीघापुर। हिंदी साहित्य के अमर साहित्यकार पंडित सूर्यकांत कांत त्रिपाठी निराला की बसंत पंचमी के अवसर पर मनाई जाने वाली जयंती को लेकर समिति के पदाधिकरियों ने निराला की पैतृक स्थली गढ़ाकोला में निराला स्मारक समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि 23 जनवरी बसंत पंचमी पर निराला जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जयंती के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. प्रेम शंकर लोधी ने कहा कि निराला शिक्षा निकेतन के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। डॉक्टर गंगाधर पटेल ने बताया कि जयंती के अवसर पर विभिन्न सामाजिक साहित्यिक संस्थाओं के अलावा राजनीतिकों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.