सीतामढ़ी, अगस्त 14 -- बाजपट्टी। प्रखंड मुख्यालय के बनगांव बाजार स्थित अमर शहीद रामफल मंडल टावर खस्ताहाल स्थिति में है। टावर के चारों तरफ पूरे दिन फल विक्रेताओं का जमावड़ा लगा रहता है। वही, ऑटो सहित दूसरे छोटे वाहनों का यह अस्थाई स्टैंड भी बना रहता है। टावर में स्थापित शहीद की प्रतिमा की सुधि उनकी जयंती, पुण्यतिथि, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर ही ली जाती है। अन्यथा पूरे साल प्रतिमा पर धूल की परत जमी रहती है। वर्तमान सांसद व तत्कालीन एमएलसी देवेशचंद्र ठाकुर ने निजी कोष से इस प्रतिमा को स्थापित कराया था। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने अपने पहले कार्यकाल में इस प्रतिमा का अनावरण किया था। फिलहाल उचित देखरेख और समुचित प्रबंधन के अभाव में टावर की स्थिति ठीक नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...