रांची, जनवरी 8 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के महेशपुर में गुरुवार को शहीद शेख भिखारी वेलफेयर एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा अमर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह जी के शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप शामिल हुए और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने कहा कि टिकैत उमराव सिंह और शहीद शेख भिखारी का संघर्ष हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है और झारखंड के स्वतंत्रता संग्राम में एक स्वर्णिम अध्याय बन गया है। कार्यक्रम में जरूरतमंद, असहाय, बुजुर्गों के बीच कंबल बांटा गया। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष शेख चरकू, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, युवा जिला उपाध्यक्ष अजय उरांव, महासचिव शिवदास गोस्वामी, जिला ग्रामीण सोशल मीडिया समन्वयक कुलेश्वर मुंडा, शाहनाज खातून, संजय नायक, शमीम खान,...