बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण रथ पहुंचा नालंदा फोटो : नालंदा रथ : बिहारशरीफ में शहीद जगदेव चौक के पास अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान से जूड़े लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण रथ मंगलवार को नालंदा जिला पहुंचा। रथ के अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. संत कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रथ को घूमाया गया। सम्राट अशोक जागृति मंच के जिलाध्यक्ष शिवकुमार कुशवाहा ने बताया कि शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पन कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद बस स्टैंड के पास स्थापित डॉ. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर प्रोफेसर अनिल कुमार मेहता, सत्येन्द्र कुमार, सचिदानंद प्रसाद, अजय कुमार, विपुल कुमार, संजय मेहता, राजनंदन मौर्य, अशोक कुमार, संजीव कुमार व अन्य मौजूद थ...