उरई, जनवरी 27 -- कालपी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, रोज बड्स पब्लिक स्कूल आदि स्थानों में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने झंडारोहण किया। बच्चों ने प्रस्तुति दी। तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में झंडारोहण हुआ। तहसीलदार अभिनव तिवारी आदि रहे। नपा में अध्यक्ष अरविंद यादव ने झंडारोहण किया। वन विभाग, शिक्षा विभाग, एमएसवी इंटर कॉलेज, ठक्कर बापा इंटर कॉलेज, सर्वोदय विद्यालय, सरस्वती विद्या मंदिर दयानंद बल विद्या मंदिर जीसीआर शिक्षण संस्थान में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीद हुए लोगों को याद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...